सिमरी बख्तियारपुर रूट पर 20 मई को 4 घंटे ट्रेन परिचालन बाधित, फुट ओवरब्रिज निर्माण के लिए लिया जाएगा ब्लॉक

इस दौरान सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर से मानसी रूट पर ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा. ब्लॉक सुबह 11 बजे से लागू होने की संभावना है, जिससे लगभग चार घंटे तक इस मार्ग पर रेल सेवा बाधित रहेगी.

सहरसा से नीरज कुमार वर्मा की रिपोर्ट:

सहरसा-मानसी रेलखंड पर 20 मई को रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर दूसरे फुट ओवरब्रिज के निर्माण कार्य के तहत गार्डर चढ़ाने के लिए करीब 3 घंटे 50 मिनट का ब्लॉक लिया जाएगा.

इस दौरान सिमरी बख्तियारपुर से सहरसा और सिमरी बख्तियारपुर से मानसी रूट पर ट्रेन परिचालन प्रभावित रहेगा. ब्लॉक सुबह 11 बजे से लागू होने की संभावना है, जिससे लगभग चार घंटे तक इस मार्ग पर रेल सेवा बाधित रहेगी.

ओम कंस्ट्रक्शन के अधिकारियों के अनुसार, यह कार्य फुट ओवरब्रिज निर्माण परियोजना का हिस्सा है. इसके लिए सभी संबंधित स्टेशनों को पहले ही सूचना दे दी गई है.

जानकारी के मुताबिक सहरसा-मानसी रेलखंड के सहरसा, सिमरी बख्तियारपुर, सुपौल, मधेपुरा सहित अमृत भारत स्टेशनों पर नए फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है. फाउंडेशन का काम पूरा हो चुका है और अब गार्डर चढ़ाने का कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है.

इसी क्रम में 20 मई को सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >