पतरघट के सांसद प्रतिनिधि बने इन्द्रभूषण सिंह इंदु

Saharsa news: जारी पत्र में सांसद ने बताया कि पतरघट प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि के रूप में इन्द्रभूषण सिंह इंदु को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी सहरसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी पतरघट, थाना अध्यक्ष पतरघट तथा पस्तपार को भी भेजी गई है.

पतरघट (सहरसा) राजेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Saharsa news: पतरघट प्रखंड के पस्तपार निवासी एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य इन्द्रभूषण सिंह इंदु को सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने पतरघट प्रखंड का सांसद प्रतिनिधि मनोनीत किया है. इस संबंध में सांसद द्वारा जिला पदाधिकारी को पत्र जारी किया गया है.

जारी पत्र में सांसद ने बताया कि पतरघट प्रखंड में सांसद प्रतिनिधि के रूप में इन्द्रभूषण सिंह इंदु को जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसकी प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारी सहरसा, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी पतरघट, थाना अध्यक्ष पतरघट तथा पस्तपार को भी भेजी गई है.

सांसद दिनेश चन्द्र यादव ने कहा कि इन्द्रभूषण सिंह इंदु के सांसद प्रतिनिधि बनने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और जनहित में संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को बल मिलेगा.

इन्द्रभूषण सिंह इंदु के मनोनयन पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि अजय आनंद सिंह, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष चन्द्रकिशोर यादव, अभिनंदन मंडल, लालेश्वर सिंह, संजय साह, श्यामसुंदर राम, गणेश कामती, दीप नारायण पासवान और अवध मुखिया सहित अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >