सहरसा में सहयोग शिविर की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

Saharsa news: समीक्षा के दौरान पाया गया कि सहयोग शिविर से संबंधित कई आवेदन अब भी विभिन्न विभागों एवं अंचलों में लंबित हैं. इनमें सहकारिता, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, ऊर्जा, निर्वाचन, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन, वित्त, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, विधि, पंचायती राज, योजना एवं श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामले शामिल हैं. इसके अलावा राजस्व संबंधी कई आवेदन भी लंबित पाए गए.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने गुरुवार को गूगल मीट के माध्यम से प्रखंडवार दो जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों एवं प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की. बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागों एवं अंचलों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

समीक्षा के दौरान पाया गया कि सहयोग शिविर से संबंधित कई आवेदन अब भी विभिन्न विभागों एवं अंचलों में लंबित हैं. इनमें सहकारिता, आपदा प्रबंधन, शिक्षा, ऊर्जा, निर्वाचन, पर्यावरण-वन एवं जलवायु परिवर्तन, वित्त, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, सामान्य प्रशासन, स्वास्थ्य, विधि, पंचायती राज, योजना एवं श्रम संसाधन विभाग से जुड़े मामले शामिल हैं. इसके अलावा राजस्व संबंधी कई आवेदन भी लंबित पाए गए.

डीएम दीपेश कुमार ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी एक-दो दिनों के भीतर सभी लंबित मामलों का अनिवार्य रूप से निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि सहयोग शिविर का संचालन प्रभावी एवं सुचारु रूप से किया जा सके.

बैठक में विभिन्न स्तरों पर लंबित न्यायिक वादों के त्वरित निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया गया. समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता विभागीय जांच गणेश कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >