सहरसा में उर्दू मिडिल स्कूल रोड पर जलजमाव से बढ़ी मुश्किलें, बकरीद से पहले सड़क और नाला निर्माण की उठी मांग

Khagaria Road Accident: खगड़िया के महेशखूंट में तेज रफ्तार ऑटो हादसे का शिकार हो गया. NH-31 पर ट्रैक्टर से भिड़ंत में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Saharsa News: विनय कुमार मिश्र, सहरसा. नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 28 स्थित उर्दू मिडिल स्कूल रोड इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. हल्की बारिश होते ही सड़क पर पानी जमा हो जाता है और लंबे समय तक निकासी नहीं होने से लोगों का चलना मुश्किल हो जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है.

बारिश के बाद सड़क बनी परेशानी का कारण

स्थानीय लोगों के मुताबिक उर्दू मिडिल स्कूल रोड पर थोड़ी सी वर्षा होने के बाद ही सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है. सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. खासकर स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के लिए यह रास्ता जोखिम भरा बन गया है. फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी लगातार बनी रहती है.

ईदगाह जाने वाले लोगों की बढ़ी चिंता

समाजसेवी मो मंसूर आलम ने बताया कि यह सड़क मेन रोड से ईदगाह तक जाने वाला प्रमुख मार्ग है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं. आगामी बकरीद पर्व को लेकर लोगों की चिंता और बढ़ गई है, क्योंकि त्योहार के दिन हजारों नमाजी इसी सड़क से ईदगाह पहुंचते हैं. वर्तमान स्थिति में लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कत हो रही है.

नगर निगम पर अनदेखी का आरोप

स्थानीय लोगों का कहना है कि जलजमाव की समस्या को लेकर कई बार नगर निगम प्रशासन को जानकारी दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई. लोगों ने आरोप लगाया कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, लेकिन सफाई और जलनिकासी व्यवस्था पर ध्यान नहीं दिया जाता.

सड़क और नाला निर्माण की उठी मांग

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम से अविलंब सड़क की सफाई, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था और स्थायी समाधान के तहत सड़क एवं नाला निर्माण की मांग की है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है.

Also Read: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की सुरक्षा बढ़ी, पहले से रची गई थी हमले की साजिश, तीसरा आरोपी अब भी फरार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >