सहरसा में स्टेडियम की बदहाली पर खिलाड़ियों में नाराजगी

Saharsa news: युवा समाजसेवी एवं क्रिकेट खिलाड़ी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि एकलव्य सेंटर के निर्माण के लिए वैकल्पिक भूमि का चयन किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि पहले से मौजूद खेल मैदान को प्रभावित किए बिना भी निर्माण कार्य कराया जा सकता था.


एकलव्य सेंटर निर्माण से खेल मैदान प्रभावित होने का आरोप

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: सहरसा जिले के एकमात्र प्रमुख स्टेडियम को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और युवाओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है. खिलाड़ियों का आरोप है कि स्टेडियम परिसर में एकलव्य सेंटर निर्माण के कारण खेल मैदान की मूल संरचना और उपयोगिता प्रभावित हो रही है, जिससे खिलाड़ियों के भविष्य पर संकट खड़ा हो सकता है.

युवा समाजसेवी एवं क्रिकेट खिलाड़ी प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि एकलव्य सेंटर के निर्माण के लिए वैकल्पिक भूमि का चयन किया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि पहले से मौजूद खेल मैदान को प्रभावित किए बिना भी निर्माण कार्य कराया जा सकता था.

उन्होंने कहा कि जिले में पहले से ही खेल सुविधाओं की कमी है. ऐसे में स्टेडियम की स्थिति बिगड़ने से क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी सहित अन्य खेलों से जुड़े खिलाड़ियों को परेशानी होगी.

प्रिंस कुमार सिंह ने बिहार सरकार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह से मामले में पुनर्विचार करने की मांग की है. साथ ही सांसद दिनेश चंद्र यादव, विधायक आईपी गुप्ता, महापौर बैन प्रिया संजीव झा एवं उप महापौर उमर हयात से भी खिलाड़ियों के हित में हस्तक्षेप करने की अपील की गई है.

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि स्टेडियम की मूल खेल संरचना को सुरक्षित रखा जाए और खिलाड़ियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य पर पुनर्विचार किया जाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >