36 साल तक मरीजों की सेवा,सलखुआ में ANM बबिता कुमारी को सम्मान के साथ दी गई विदाई

Saharsa News: 36 वर्षों तक स्वास्थ्य सेवा की जिम्मेदारी निभाने वाली एएनएम बबिता कुमारी को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. समारोह में मौजूद चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके समर्पण, सेवा और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया.

सहरसा के सलखुआ से वशिष्ठ कुमार की रिपोर्ट.

Saharsa News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ में मंगलवार की शाम भावनाओं से भरा माहौल देखने को मिला. 36 वर्षों की लंबी और समर्पित सेवा के बाद एएनएम बबिता कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी.

सेवा, समर्पण और मानवता की मिसाल रहीं बबिता कुमारी

समारोह की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ धीरज कुमार ने की, जबकि मंच संचालन बीएमसी शतीश कुमार ने किया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बबिता कुमारी ने अपने पूरे कार्यकाल में मरीजों की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और हर परिस्थिति में अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ किया.

उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और अपने व्यवहार तथा कार्यशैली से सभी का विश्वास जीता.

सम्मान के साथ दी गई विदाई

विदाई समारोह में बबिता कुमारी को पाग, चादर, अंगवस्त्र और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की.

कार्यक्रम में कई वक्ता भावुक भी नजर आए और उन्होंने कहा कि बबिता कुमारी का योगदान स्वास्थ्य विभाग के लिए हमेशा यादगार रहेगा.

नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

वक्ताओं ने कहा कि बबिता कुमारी का 36 वर्षों का कार्यकाल केवल नौकरी नहीं बल्कि सेवा और समर्पण का एक उदाहरण है. उनकी कार्यशैली और मरीजों के प्रति संवेदनशीलता आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य कर्मियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे स्वास्थ्यकर्मी

इस अवसर पर पूर्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार संत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रेमशंकर, स्वास्थ्य प्रबंधक रमण कुमार, पूर्व स्वास्थ्य प्रबंधक संजीव कुमार सिंह, पूर्व लेखापाल अभिषेक कुमार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई वर्तमान एवं पूर्व कर्मी मौजूद रहे.

समारोह का समापन बबिता कुमारी के सम्मान और उनके योगदान को याद करते हुए किया गया.

Also Read: खान सर को कोर्ट से राहत, 20 जून तक नहीं होगी गिरफ्तारी, अदालत ने रखी शर्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >