सहरसा में 10 जून तक हटेंगे जिले के सभी ब्लैक स्पॉट : डीएम

Saharsa news: बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित तकनीकी विभागों को 10 जून तक जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को अनिवार्य रूप से हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए खतरनाक स्थलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है. इसी कड़ी में शुक्रवार को जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सड़क सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, प्रदूषण नियंत्रण तथा सड़क एवं पुलों के रखरखाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों की समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित तकनीकी विभागों को 10 जून तक जिले के सभी चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को अनिवार्य रूप से हटाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए खतरनाक स्थलों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

शहर के ट्रैफिक सिग्नलों पर सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस उपाधीक्षक यातायात को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया. वहीं बरियाही-बनगांव सड़क के संधारण, रेन कट्स, ढलान और नालियों की मरम्मत जल्द कराने को कहा गया.

जिलाधिकारी ने जिला परिवहन पदाधिकारी को वाहनों के प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित कार्यों का नियमित संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही पुलों के क्षतिग्रस्त वेंट को शीघ्र दुरुस्त कराने को कहा. बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी पुल के 500 मीटर अप और डाउन क्षेत्र में खनन कार्य नहीं होना चाहिए. इसके लिए जिला खनन कार्यालय को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.

शहर में वाहनों की पार्किंग केवल चिन्हित स्थलों पर ही हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक यातायात को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया.

बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >