सहरसा में महापौर ने 17 बिहार बटालियन एनसीसी का किया दौरा

Saharsa news: कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने एनसीसी की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि 17 बिहार बटालियन कोसी क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य प्रशिक्षण विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एनसीसी से जुड़कर बी एवं सी सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक साबित हो रही है.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: नगर निगम की महापौर बैन प्रिया ने शुक्रवार को वार्ड संख्या-4 स्थित 17 बिहार बटालियन एनसीसी का दौरा किया. इस दौरान बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. सत्यनारायण ने उनका स्वागत किया. वहीं एनसीसी कैडेटों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर महापौर का सम्मान किया.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर ने एनसीसी की भूमिका की सराहना की. उन्होंने कहा कि 17 बिहार बटालियन कोसी क्षेत्र के युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सैन्य प्रशिक्षण विकसित करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है. जिले के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र-छात्राएं एनसीसी से जुड़कर बी एवं सी सर्टिफिकेट की ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं, जो उनके भविष्य निर्माण में सहायक साबित हो रही है.

महापौर ने अधिकारियों और कैडेटों के अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. वहीं कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी. सत्यनारायण ने शहर के विकास कार्यों तथा एनसीसी के प्रति महापौर के सहयोग की सराहना की.

इस दौरान कैडेटों ने महापौर के समक्ष सड़क चौड़ीकरण, डेकोरेटिव लाइट, वाशरूम और फ्लैग पोल की मांग रखी. महापौर ने सभी मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिलाया.

मौके पर एडम ऑफिसर कर्नल पीके चौधरी, मेजर गौतम कुमार, सूबेदार मेजर मु. रकीब, वार्ड पार्षद पंकज ठाकुर, पार्षद राजेश सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम में 17 बिहार बटालियन के वे कैडेट भी शामिल हुए, जिनका चयन थल सेना में हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >