सहरसा में किलकारी में चक धूम-धूम समर कैंप का आगाज

Saharsa news: कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. मुख्य अतिथि उप समाहर्ता भूमि सुधार धीरज कुमार, प्रख्यात साहित्यकार मुक्तेश्वर कर, आनंद कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया.

रंगारंग प्रस्तुतियों और रेन डांस के बीच बच्चों ने दिखाया उत्साह

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक, ज्ञानवर्धक एवं आनंदमय बनाने के उद्देश्य से किलकारी बिहार बाल भवन में आयोजित “चक धूम-धूम समर कैंप” का रविवार को भव्य शुभारंभ किया गया. उद्घाटन समारोह उत्साह, उमंग और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच संपन्न हुआ. इसमें बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों, प्रशिक्षकों एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया. यह समर कैंप 21 जून तक संचालित होगा.

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई. मुख्य अतिथि उप समाहर्ता भूमि सुधार धीरज कुमार, प्रख्यात साहित्यकार मुक्तेश्वर कर, आनंद कुमार सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया.

उप समाहर्ता भूमि सुधार धीरज कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल पाठ्य पुस्तकों तक सीमित न रखकर कला, संस्कृति, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि उनका बहुआयामी व्यक्तित्व विकसित हो सके.

उद्घाटन अवसर पर बच्चों ने नृत्य, संगीत, नाटक एवं वादन की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया. मंच पर बच्चों का आत्मविश्वास और ऊर्जा देखते ही बन रही थी. अभिभावकों एवं अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की जमकर सराहना की.

गर्मी के मौसम को देखते हुए आयोजित रेन डांस कार्यक्रम बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. संगीत की धुनों पर बच्चों ने जमकर मस्ती की और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. बच्चों की हंसी और उत्साह से बाल भवन परिसर देर तक गुलजार रहा.

समर कैंप के दौरान प्रतिदिन तीन शिफ्टों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा. बच्चों को नृत्य, संगीत, नाटक, चित्रकला, हस्तकला, खेलकूद, योग, व्यक्तित्व विकास, रचनात्मक लेखन, सामान्य ज्ञान एवं फन गेम्स जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाएगा. इन कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों को सीखने के साथ अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा.

किलकारी के प्रमंडल कार्यक्रम समन्वयक प्रणव भारती ने बताया कि किलकारी का उद्देश्य बच्चों को ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपनी प्रतिभा को पहचान सकें और आत्मविश्वास के साथ स्वयं को अभिव्यक्त कर सकें. उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रतिदिन लगभग 400 से 500 बच्चों के शिविर में शामिल होने की संभावना है.

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में बच्चों, अभिभावकों एवं किलकारी परिवार के सदस्यों की सहभागिता रही.

ALSO READ: सहरसा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एनएसएस ने निकाली जागरूकता रैली

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >