कबीर मठ रूपौली में तीन दिवसीय सत्संग महासमारोह का समापन आज

Saharsa news: बुधवार से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख धीरेंद्र यादव, कबीर मठ रूपौली के महंत जनार्दन गोस्वामी, गुलाब यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया था. आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संत-महात्मा श्रद्धालुओं को संतवाणी एवं सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर रहे हैं.

सौर बाजार से प्रतिनिधि की रिपोर्ट:

Saharsa news: प्रखंड क्षेत्र की सहुरिया पूर्वी पंचायत स्थित कबीर मठ रूपौली में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय सत्संग महासमारोह एवं कबीर लीला का समापन शुक्रवार को होगा. समापन अवसर पर नेपाल स्थित कबीर मठ के संत उमाशंकर साहेब एवं पूर्णिया से आए महात्मा जितेंद्र साहेब श्रद्धालुओं के बीच सत्संग प्रवचन देंगे. वहीं नोला के कलाकारों द्वारा कबीर लीला का मंचन किया जाएगा.

बुधवार से शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख धीरेंद्र यादव, कबीर मठ रूपौली के महंत जनार्दन गोस्वामी, गुलाब यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया था. आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे संत-महात्मा श्रद्धालुओं को संतवाणी एवं सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान कर रहे हैं.

महंत जनार्दन गोस्वामी ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से इस महासमारोह का आयोजन किया गया है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर संतों के प्रवचन का लाभ उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि संतों की वाणी समाज में प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश देती है.

रात्रिकालीन कार्यक्रम में नोला के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कबीर लीला श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. कबीर के जीवन, उनके विचारों और सामाजिक संदेशों पर आधारित प्रस्तुतियों को लोगों ने सराहा.

मौके पर साध्वी जयमाला, मंडलेश्वर रघुनंदन, गिरधारी दास, राजो साहेब, सुरेंद्र यादव, नरेश दास, जय कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में संत-महात्मा एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >