सहरसा में ईद-उल-अजहा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा

Saharsa news: शहर के सभी ईदगाहों में निर्धारित समय पर इमामों ने नमाज अदा कराई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा. सभी ईदगाहों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: जिले में ईद-उल-अजहा का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. शहर सहित जिले के विभिन्न ईदगाहों में हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने नमाज अदा की और मुल्क में अमन, शांति व तरक्की की दुआ मांगी.

शहर के सभी ईदगाहों में निर्धारित समय पर इमामों ने नमाज अदा कराई. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी. पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा. सभी ईदगाहों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की गई थी.

बस्ती पोखर स्थित बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की. ईदगाह के इमाम मौलाना मेराज ने कहा कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम अलैहिस सलाम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान और इंसानियत का संदेश देता है. अपने सामर्थ्य के अनुसार लोग कुर्बानी करते हैं.

उन्होंने कहा कि इस पर्व से हमें सीख मिलती है कि बिना त्याग के कोई भी बड़ी चीज हासिल नहीं होती. नमाज के दौरान देश में भाईचारा, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी गई.

पर्व को लेकर प्रशासन लगातार निगरानी करता रहा. सदर एसडीओ श्रेयांस तिवारी और सदर एसडीपीओ आलोक कुमार विभिन्न ईदगाहों का जायजा लेते रहे. वहीं बस्ती ईदगाह कमेटी द्वारा नमाजियों के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >