सहयोग शिविर की तैयारी तेज, डीएम ने किया निरीक्षण

Saharsa news: निरीक्षण के दौरान डीएम ने देहद मोड़ से दक्षिण टोला तक एनएच 107 पर जलजमाव की समस्या का जायजा लिया. इसके साथ ही विराटपुर स्थित सहयोग शिविर स्थल और संभावित हेलिपैड स्थल का भी निरीक्षण किया.

सहरसा सोनवर्षाराज से मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Saharsa news: सोनवर्षाराज अंचल क्षेत्र के विराटपुर में आगामी 2 जून को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को देखते हुए जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने अधिकारियों के साथ स्थल का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान डीएम ने देहद मोड़ से दक्षिण टोला तक एनएच 107 पर जलजमाव की समस्या का जायजा लिया. इसके साथ ही विराटपुर स्थित सहयोग शिविर स्थल और संभावित हेलिपैड स्थल का भी निरीक्षण किया.

डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए प्लास्टिक संसाधन इकाई का भी निरीक्षण किया. उद्घाटन के बाद भी इकाई बंद रहने की जानकारी मिलने पर उन्होंने बीडीओ अमित कुमार को स्वच्छता पर्यवेक्षक का वेतन रोकने का निर्देश दिया.

वहीं जर्जर और नाले में तब्दील हो चुके एनएच 107 का निरीक्षण करते हुए डीएम ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नवीन कुमार को नाले की उड़ाही कराने और मलवा हटाने का निर्देश दिया. साथ ही एनएच 107 के पेटी कॉन्ट्रैक्टर कर्मियों को जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए.

डीएम ने सड़क और नाले पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नोटिस जारी करने तथा जरूरत पड़ने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश भी अधिकारियों को दिया.

मौके पर एसडीएम श्रेयांश तिवारी, एसडीपीओ मुकेश ठाकुर, सीओ जितेंद्र कुमार सिन्हा, राजस्व पदाधिकारी सैयद बादशाह, थानाध्यक्ष नागमणि कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

ALSO READ: मध्य विद्यालय में चला पौधरोपण अभियान, दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >