सहरसा के वार्ड 21 में महापौर ने सुनी लोगों की समस्याएं

Saharsa news: जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, नाला, सफाई, जलनिकासी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा. महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जाकर आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट:

Saharsa news: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-21 के कैलाश पुरी, ठूठी टोला, पॉलिटेक्निक एवं पटूआहा इलाके में गुरुवार को महापौर बैन प्रिया ने जनता दर्शन कार्यक्रम के तहत भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जन समस्याओं की जानकारी लेकर संबंधित मुद्दों के समाधान का भरोसा दिलाया.

जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने सड़क, नाला, सफाई, जलनिकासी एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को महापौर के समक्ष रखा. महापौर ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जाकर आम लोगों की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है.

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देने की बात कही. कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया और लोगों ने अपनी समस्याओं को खुलकर रखा.

मौके पर वार्ड पार्षद मिथिलेश कुमार बिट्टू यादव, पूर्व वार्ड पार्षद मिथिलेश झा, बब्बू मिश्रा, सुमन कुमार झा बौआ, अभिषेक झा, राजा तिवारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >