सहरसा-नवहट्टा पथ के दोहरीकरण की बढ़ी उम्मीद, सांसद ने जल्द पहल का दिया भरोसा

नवहट्टा मुख्य सड़क के दोहरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों की उम्मीदें बढ़ गयी हैं.

नवहट्टा. नवहट्टा मुख्य सड़क के दोहरीकरण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों की उम्मीदें बढ़ गयी हैं. मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने नवहट्टा दौरे के दौरान कहा कि नवहट्टा-पंचगछिया पथ के दोहरीकरण के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है. इस दिशा में सकारात्मक पहल हो रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क के दोहरीकरण का कार्य शीघ्र शुरू कराने के लिए हर स्तर पर आवाज उठायी जा रही है. नगर पंचायत नवहट्टा में क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान सांसद का स्थानीय युवाओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. प्रणव प्रताप राघव के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में सांसद को मिथिला की पारंपरिक पाग, चादर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया. समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

सड़क, रेल व अन्य आधारभूत संरचनाओं के विस्तार पर दिया जा रहा ध्यान

कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद ने कहा कि कोसी क्षेत्र के विकास के लिए पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हमेशा विशेष पहल की है. वर्तमान में केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से बिहार को विकसित राज्य बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कोसी क्षेत्र के विकास के लिए सड़क, रेल एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सांसद ने कहा कि नवहट्टा-पंचगछिया सड़क के दोहरीकरण की मांग को संसद से लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही इस दिशा में ठोस निर्णय लिया जायेगा. सड़क के दोहरीकरण से नवहट्टा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी एवं व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा. उन्होंने भारतमाला परियोजना से जुड़ी सड़क योजनाओं, मानसी से हरदी चौघारा सड़क, कारू खिरहरी हाल्ट से परमिनियां हाल्ट के बीच प्रस्तावित नई रेललाइन एवं लेहरियासराय-सहरसा रेललाइन सहित कई विकास योजनाओं की चर्चा की. सांसद ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से कोसी क्षेत्र के विकास को नयी गति मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >