सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.
Saharsa Model Sadar Hospital OPD: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में शनिवार को सभी प्रमुख विभागों की ओपीडी सेवा संचालित होगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी रोस्टर के अनुसार महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्गों सहित सभी तरह के मरीजों के इलाज के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज पहुंचते हैं, इसलिए मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न विभागों में अलग-अलग डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है.
महिला मरीजों के लिए राहत, गायनी विभाग में रहेंगी डॉ विभा
महिला मरीजों के लिए शनिवार को स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में डॉ विभा कुमारी सेवाएं देंगी. महिला मरीज उनसे गर्भावस्था, माहवारी, स्त्री रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर परामर्श ले सकेंगी. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि महिला मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराने को प्राथमिकता दी जा रही है.
ओपीडी में इन विभागों में मिलेगा इलाज
शनिवार को पुरुष बाह्य विभाग में डॉ शिवम कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. नेत्र बाह्य विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु बाह्य विभाग में डॉ प्रभात रंजन, अस्थि बाह्य विभाग में डॉ अनिल कुमार तथा शल्य विभाग में डॉ नीरज कुमार नीरव की तैनाती की गई है.
दंत रोग से पीड़ित मरीजों के लिए डॉ संतोष झा उपलब्ध रहेंगे. वहीं आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार मरीजों को परामर्श देंगे. एसएनसीयू में डॉ अतहर इकबाल नवजात शिशुओं की देखभाल की जिम्मेदारी संभालेंगे.
यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन
इमरजेंसी सेवा 24 घंटे रहेगी चालू
अस्पताल की आपातकालीन सेवा चौबीसों घंटे संचालित रहेगी. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार अनुपम, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ चंदन पासवान और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रोहित कुमार इमरजेंसी ड्यूटी पर रहेंगे.
सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ निकेश कुमार सिंह तथा आईसीयू और फिजिशियन ऑन कॉल के लिए डॉ यतींद्र नाथ झा की तैनाती की गई है.
आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ विभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ रंभा कुमारी और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ नेहा सेवाएं देंगी.
यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी
समय का रखें ध्यान, महज दो रुपये में होगा पंजीयन
अस्पताल की ओपीडी सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. मरीजों के पंजीयन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.
अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर पंजीयन कराने की अपील की है, ताकि इलाज में किसी प्रकार की असुविधा न हो.
यह भी पढे़ं: बिहार: अब हेलीकॉप्टर से पहुंच सकेंगे वाल्मीकिनगर, VTR को मिलेगा हेली टूरिज्म का नया पंख
