सहरसा में LPG उपभोक्ताओं के लिए राहत, एक दिन में 4736 सिलेंडरों का वितरण

Saharsa LPG News: सहरसा के गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से नियमित वितरण किया जा रहा है.

सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Saharsa LPG News: सहरसा जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है. जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी अद्यतन रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को जिले में विभिन्न गैस कंपनियों के माध्यम से कुल 4736 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया. जिला प्रशासन ने भी उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों को लंबित मामलों का जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया है.

रिपोर्ट के अनुसार, जिले में इंडेन, एचपी और भारत गैस के पर्याप्त भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिससे उपभोक्ताओं को फिलहाल गैस संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा.

किस कंपनी ने कितने सिलेंडरों का किया वितरण?

जारी आंकड़ों के मुताबिक, इंडेन गैस एजेंसियों ने शुक्रवार को 2224 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया. वर्तमान में इंडेन के 14.2 किलोग्राम वाले 5009 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं. इंडेन गैस की औसत दैनिक बिक्री 2150 सिलेंडर है, जबकि बैकलॉग 4.59 दिनों का दर्ज किया गया है.

वहीं, एचपी गैस एजेंसियों की ओर से 1594 सिलेंडरों का वितरण किया गया. एचपी गैस के पास फिलहाल 5622 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं. इसकी औसत दैनिक बिक्री 1523 सिलेंडर है और बैकलॉग 2.69 दिनों का बताया गया है.

पटना: खान सर और रौशन आनंद सर कोचिंग विवाद के बीच सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला.

Saharsa LPG News: भारत गैस की क्या है स्थिति?

भारत गैस एजेंसियों के माध्यम से शुक्रवार को 918 घरेलू गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया. वर्तमान में कंपनी के पास 3837 भरे हुए सिलेंडर उपलब्ध हैं.

भारत गैस की औसत दैनिक बिक्री 1303 सिलेंडर है, जबकि बैकलॉग दो दिनों का दर्ज किया गया है. प्रशासन का कहना है कि सभी एजेंसियों को समय पर उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाने के लिए निर्देशित किया गया है.

यह भी पढ़ें: Bihar Township Land Ban: जमीन बेचनी है तो मत घबराइए, बंदी के बीच अब आवास बोर्ड खरीदेगा आपकी जमीन

उपभोक्ताओं पर क्या पड़ेगा असर?

जिले में पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होने से उपभोक्ताओं को गैस की कमी या लंबी प्रतीक्षा जैसी समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा. नियमित आपूर्ति से घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद है.

जिला प्रशासन ने सभी गैस एजेंसियों को लंबित वितरण कार्यों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सके.

यह भी पढे़ं: बिहार: कौन हैं IAS योगेश सागर और अभिलाषा शर्मा? जिनके ठिकानों पर SVU ने की बड़ी छापेमारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >