सहरसा में मॉडल सदर अस्पताल में आज गायनी से लेकर Emergency तक डॉक्टरों की तैनाती, इलाज से पहले देखें पूरा शेड्यूल

Saharsa Hospital Update: अगर आप आज मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में इलाज कराने जा रहे हैं, तो पहले डॉक्टरों की ड्यूटी और ओपीडी टाइमिंग जरूर जान लें. शुक्रवार को अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ समेत कई विभागों के चिकित्सकों की तैनाती की गई है. मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को लेकर विशेष व्यवस्था की है.

Saharsa Hospital Update: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में शुक्रवार को ओपीडी से लेकर इमरजेंसी तक स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला, पुरुष, वृद्ध और बच्चों के इलाज के लिए अलग-अलग विभागों में डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है. खासकर गायनी विभाग में महिला मरीजों की भीड़ को देखते हुए विशेषज्ञ महिला चिकित्सक की तैनाती की गई है.

महिला मरीजों के लिए विशेष व्यवस्था

मॉडल सदर अस्पताल के गायनी विभाग में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं. शुक्रवार को स्त्री बाह्य विभाग में डॉ विभा कुमारी मरीजों की जांच और परामर्श देंगी. वहीं आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमारी पल्लवी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ प्रभा वर्मा और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रंभा कुमारी की ड्यूटी लगाई गई है.

OPD में इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे मौजूद

अस्पताल प्रशासन द्वारा जारी रोस्टर के अनुसार पुरुष बाह्य विभाग में डॉ शिवम कुमार, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम, शिशु विभाग में डॉ प्रभात रंजन और अस्थि विभाग में डॉ अनिल कुमार मरीजों का इलाज करेंगे.

इसके अलावा शल्य विभाग में डॉ नीरज कुमार नीरव, दंत विभाग में डॉ संतोष झा, आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार और एसएनसीयू में डॉ अतहर इकबाल की तैनाती की गई है.

Emergency सेवा 24 घंटे रहेगी चालू

इमरजेंसी वार्ड में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ निकेश कुमार सिंह मौजूद रहेंगे. दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ अनिल कुमार और डॉ सूरज कुमार ड्यूटी संभालेंगे. वहीं रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ शिवम कुमार मरीजों की देखरेख करेंगे.

सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ सुशील कुमार आजाद और फिजिशियन ऑन कॉल व ICU के लिए डॉ अखिलेश्वर प्रसाद उपलब्ध रहेंगे.

मरीजों के लिए जरूरी सूचना

अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक संचालित होगी. पंजीयन का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.

Also Read: Kosi River Tragedy: कोसी की लहरों से चार दिन बाद मिला युवक का शव, गांव में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >