सहरसा में शनिवार को महिला मरीजों के लिए सिर्फ एक गायनी डॉक्टर, जानिए किस विभाग में कौन डॉक्टर देंगे सेवा

Saharsa Hospital OPD: सहरसा के मॉडल सदर अस्पताल में शनिवार को इलाज कराने जा रहे हैं तो पहले यह खबर पढ़ लीजिए. महिला मरीजों के लिए आज गायनी विभाग में सिर्फ एक डॉक्टर की तैनाती की गई है, जबकि ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है.

Saharsa Hospital OPD: सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट. मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में शनिवार को सभी विभागों के डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है. अस्पताल प्रशासन के अनुसार महिला, पुरुष, बच्चों और बुजुर्ग मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए ओपीडी और इमरजेंसी दोनों जगह चिकित्सकों की तैनाती की गई है. खास बात यह है कि गायनी विभाग में आज सिर्फ डॉ विभा कुमारी मरीजों को परामर्श देंगी. ऐसे में महिला मरीजों की भीड़ अधिक रहने की संभावना जताई जा रही है.

सुबह से शाम तक मरीजों की भीड़ संभालेंगे डॉक्टर

मॉडल सदर अस्पताल सहरसा के ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज कराने पहुंचते हैं. शनिवार को पुरुष बाह्य विभाग में डॉ शिवम कुमार, नेत्र विभाग में डॉ मसरूर आलम और शिशु विभाग में डॉ प्रभात रंजन मरीजों को देखेंगे. वहीं अस्थि रोग विभाग में डॉ अनिल कुमार और शल्य विभाग में डॉ नीरज कुमार नीरव की ड्यूटी लगाई गई है.

दंत रोग से जुड़ी समस्याओं के लिए डॉ संतोष झा उपलब्ध रहेंगे, जबकि आयुष विभाग में डॉ अजय कुमार मरीजों का इलाज करेंगे. अस्पताल प्रशासन का दावा है कि मरीजों को कम समय में इलाज और जरूरी जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की कोशिश की जा रही है.

इमरजेंसी और प्रसव गृह में 24 घंटे व्यवस्था

अस्पताल के आपातकालीन कक्ष में भी शनिवार को तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती की गई है. सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ कुमार अनुपम, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ चंदन पासवान और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ रोहित कुमार इमरजेंसी सेवा संभालेंगे.

वहीं प्रसव गृह में सुबह की शिफ्ट में डॉ विभा कुमारी, दोपहर से रात तक डॉ रंभा कुमारी और रात्रि ड्यूटी में डॉ नेहा तैनात रहेंगी. गंभीर मरीजों के लिए सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ निकेश कुमार सिंह और आईसीयू में फिजिशियन ऑन कॉल के तौर पर डॉ यतींद्र नाथ झा उपलब्ध रहेंगे.

ओपीडी टाइमिंग और पंजीयन शुल्क भी जान लें

अस्पताल में ओपीडी सेवा सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक चलेगी. वहीं मरीजों का पंजीयन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा. पंजीयन शुल्क मात्र दो रुपये रखा गया है.

Also Read: IRCTC घोटाले में फिर टला फैसला, लालू परिवार पर 9 जून को कोर्ट सुनाएगा आदेश, पूरा मामला समझिए

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratyush prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >