सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Saharsa Football News: सहरसा के सोनवर्षा प्रखंड स्थित रघुनाथपुर संथाली टोला मंगलवार को खेल उत्साह से सराबोर नजर आया. जिला फुटबॉल संघ और सिद्धू कानू फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सिद्धू फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ. उद्घाटन के साथ ही मैदान में खिलाड़ियों का जोश और दर्शकों का उत्साह देखने लायक था. प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जबकि बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण माना जा रहा है.
फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर हुआ शुभारंभ
प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी सुभाष महतो ने फीता काटकर और फुटबॉल को किक मारकर किया. इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अमित मुर्मू, वकील मंडल, गोविंद हेंब्रम, अरविंद हेंब्रम और दिवाकर मुर्मू सहित कई गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया.
उद्घाटन समारोह में मौजूद अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का संदेश दिया और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की.
दिव्या हत्याकांड में नया मोड़, वायरल वीडियो में छात्रा ने पहले ही जताई थी जान का खतरा.
Saharsa Football News: गांव के खिलाड़ियों में छिपी है बड़ी प्रतिभा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रघुनाथपुर और आसपास के क्षेत्र में फुटबॉल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है. जरूरत केवल सही प्रशिक्षण, बेहतर संसाधनों और लगातार अवसर देने की है. उनका मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देती हैं और भविष्य में बड़े स्तर तक पहुंचने का रास्ता भी खोलती हैं.
उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का पाठ पढ़ाते हैं. इसलिए ऐसे आयोजनों को निरंतर बढ़ावा मिलना चाहिए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
बालिका वर्ग के फाइनल पर टिकी रहेंगी निगाहें
आयोजकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों की कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता का सबसे बड़ा आकर्षण बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला होगा, जिसमें सहरसा और खगड़िया जिले की टीमें आमने-सामने होंगी. इस मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ खेल प्रेमियों में भी खास उत्साह देखा जा रहा है.
आयोजन समिति का कहना है कि प्रतियोगिता का उद्देश्य केवल विजेता चुनना नहीं, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाना और खेल संस्कृति को मजबूत करना भी है.
स्थानीय युवाओं ने संभाली आयोजन की कमान
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अमित मुर्मू, विकास सोरेन, नरेश बेसरा, सचिन मुर्मू, अनिल बेसरा, विजय सोरेन और प्रकाश बेसरा सहित आयोजन समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे आयोजन क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने के साथ सामाजिक एकता और सकारात्मक माहौल बनाने में भी अहम भूमिका निभाते हैं.
इसे भी पढ़ें: बिहार के इन दो जिलों के बीच का सफर होगा आसान, 82 करोड़ होंगे खर्च, बनेगा नया बाईपास
अब 2500 स्कूटी सवार महिला सिपाही रखेंगी मनचलों पर नजर, सरकार ने जारी की गाइडलाइन
