स्व. महेंद्र प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग, श्रद्धांजलि सभा में उमड़े श्रद्धालु

सौरबाजार प्रखंड में स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद यादव की पुण्यतिथि पर संतमत सत्संग एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ. स्वामी अनुभावानंद महाराज ने सद्गुरु की शरण को मोक्ष का मार्ग बताया. स्वामी ज्ञानी बाबा के भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल.

Santmat Satsang Saharsa: सौरबाजार प्रखंड के कांप पश्चिमी गांव में स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद यादव की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक दिवसीय संतमत सत्संग एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आसपास के कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भाग लिया और दिवंगत महेंद्र प्रसाद यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की.

सद्गुरु की शरण को बताया मोक्ष का मार्ग

सत्संग को संबोधित करते हुए स्वामी अनुभावानंद महाराज ने कहा कि मोक्ष प्राप्ति का मार्ग सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस की शरण में जाने से ही प्रशस्त होता है. उन्होंने कहा कि मानव जीवन को सफल बनाने के लिए सत्संग, सदाचार और आध्यात्मिक साधना आवश्यक है. लोगों से नियमित रूप से सत्संग से जुड़ने और आध्यात्मिक जीवन अपनाने का आह्वान किया.

भजन और प्रवचन से भक्तिमय हुआ माहौल

कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानी बाबा ने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया. कांप पूर्वी, कांप पश्चिमी, लक्ष्मीनिया, दुख भंजन नगर, सौरबाजार, विजयपुर सहित आसपास के कई गांवों से पहुंचे श्रद्धालु पूरे समय भक्ति रस में डूबे रहे.

स्व. महेंद्र प्रसाद यादव को दी गई श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि वे समाज के सच्चे प्रहरी थे. शिक्षा, सामाजिक सेवा और जनहित के कार्यों के प्रति उनका समर्पण हमेशा प्रेरणादायी रहेगा.

परिजनों और गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

Santmat Satsang Saharsa: कार्यक्रम में स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद यादव के ज्येष्ठ पुत्र एवं राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष यशवंत यादव, दूसरे पुत्र एवं पटना सचिवालय में कार्यरत जयंत कुमार, पुत्रवधू एवं पैक्स अध्यक्ष पद की प्रत्याशी विभा यादव, अनमोल यादव, अवनीश कुमार, अमरेंद्र अमर, मिथिलेश कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में परिजन, श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपांकर श्रीवास्तव

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >