सहरसा सदर अस्पताल की ओपीडी में आज गायनी की एकमात्र डॉक्टर, जानिए किस विभाग में कौन चिकित्सक देंगे सेवा

Sadar Hospital Saharsa OPD: सहरसा मॉडल सदर अस्पताल में बुधवार को ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी तय कर दी गई है. गायनी विभाग में आज सिर्फ एक महिला डॉक्टर मरीजों को देखेंगी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों से समय पर पहुंचने की अपील की है.

सहरसा से अंजन आर्यन की रिपोर्ट.

Sadar Hospital Saharsa OPD: मॉडल सदर अस्पताल सहरसा में बुधवार को सभी विभागों की ओपीडी सेवाएं नियमित रूप से संचालित होंगी. अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी दैनिक कर्तव्य तालिका के अनुसार विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की गई है. महिला मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए गायनी विभाग में आज डॉ. कुमारी भारती मरीजों को परामर्श और उपचार देंगी.

सहरसा सदर अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे इलाज के लिए पहुंचते हैं. इसी कारण अस्पताल प्रशासन ने ओपीडी और इमरजेंसी सेवाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए अलग-अलग विभागों में चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई है.

गायनी ओपीडी में आज डॉ. कुमारी भारती देंगी सेवा

महिला मरीजों के लिए स्त्री रोग विभाग में आज डॉ. कुमारी भारती उपलब्ध रहेंगी. गर्भावस्था जांच, स्त्री रोग संबंधी समस्याओं और अन्य महिला स्वास्थ्य मामलों में मरीज उनसे परामर्श ले सकेंगी. अस्पताल में रोजाना बड़ी संख्या में महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं.

ओपीडी में इन विभागों के डॉक्टर रहेंगे उपलब्ध

पुरुष बाह्य विभाग में डॉ. वरुण कुमार झा, नेत्र विभाग में डॉ. मसरूर आलम, शिशु रोग विभाग में डॉ. महबूब आलम और दंत विभाग में डॉ. संतोष झा मरीजों को देखेंगे.

अस्थि एवं शल्य विभाग की जिम्मेदारी डॉ. नंद कुमार सदा संभालेंगे. आयुष विभाग में डॉ. अजय कुमार तथा एसएनसीयू में डॉ. अरविंद कुमार की ड्यूटी निर्धारित की गई है.

24 घंटे उपलब्ध रहेगी इमरजेंसी सेवा

आपातकालीन कक्ष में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. जमालुद्दीन, दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक डॉ. विक्रम कुमार और रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. जयंत आशीष मरीजों का इलाज करेंगे.

सर्जन ऑन कॉल के रूप में डॉ. निकेश कुमार सिंह और फिजिशियन एवं आईसीयू ऑन कॉल के रूप में डॉ. वरुण कुमार झा उपलब्ध रहेंगे.

प्रसव गृह में तीन शिफ्ट में डॉक्टरों की तैनाती

आपातकालीन प्रसव गृह में सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक डॉ. रंभा कुमारी, दोपहर 2 बजे से रात 8 बजे तक डॉ. विभा कुमारी और रात 8 बजे से सुबह 8 बजे तक डॉ. कुमारी पल्लवी की ड्यूटी लगाई गई है.

मरीजों के लिए जरूरी जानकारी

ओपीडी में मरीज देखने का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 3 बजे से 5 बजे तक निर्धारित है. पंजीयन सुबह 8 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. पंजीयन शुल्क मात्र 2 रुपये रखा गया है.

Also Read: पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग, गार्ड घायल; प्रतिद्वंद्वी संस्थान पर जताया शक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pratyush Prashant

महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >