राजस्व कर्मचारियों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया शुरू, कल जिला मुख्यालय पर करेंगे धरना-प्रदर्शन

राजस्व कर्मचारियों ने चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया शुरू

सहरसा. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर राजस्व कर्मचारियों के विगत आंदोलन में राज्य सरकार से हुए समझौते को अब तक राज्य सरकार द्वारा लागू नहीं करने पर मंगलवार से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू किया गया. जिले के सभी दस अंचल के राजस्व कर्मचारियों काला बिल्ला लगाकर मंगलवार से काम कर रहे हैं. बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के जिला मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि आगामी पांच फरवरी को जिला मुख्यालय पर सभी राजस्व कर्मचारी अपने मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन करेंगे. जिसकी सूचना जिला प्रशासन को दे दी गयी है. अध्यक्ष संतोष कुमार झा एवं संघ वरिष्ठ सदस्य रामनाथ प्रसाद ने कहा कि सरकार जल्द हमारे समझौते को नहीं मानेगी तो आंदोलन अनिश्चितकालीन में तब्दील होगा. इसकी जवाबदेही सरकार की होगी. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, जिला मंत्री शरद कुमार ने कहा कि पिछले वर्ष विभिन्न संवर्गों के कर्मचारियों के आंदोलन के दौरान सरकार से जो समझौता हुआ है उसे हूबहू अविलंब लागू करें. अन्यथा आगे वृहत पैमाने पर विभिन्न संवर्गों के कर्मचारी आंदोलन को बाध्य होंगे. विभिन्न अंचलों में कार्यरत राजस्व कर्मचारी आज से काला बिल्ला लगाकर काम कर रहे हैं. राजस्व कर्मचारी नीरज कुमार, जितेंद्र नारायण, जवाहर मुखिया, अभिषेक, शिवपुजन, गौतम, बिनय, राजीव रंजन, सूर्यमणि कुमार, बिरबल, नवीन, अनुपम, दिलीप, मुकेश विभूति, संतोष, पुष्कर, अमित, कमलेश, राजकिशोर, रणधीर, दीपक, विकाश, बीटेश्वर सहित जिले के सभी अंचल के राजस्व कर्मचारियों ने काला बिल्ला लगाकर काम किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >