राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने काली मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने काली मंदिर परिसर में किया पौधरोपण

सहरसा . राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने गुरुवार को नया बाजार स्थित भारती मंडन संयुक्त विद्यार्थी शाखा काली मंदिर परिसर में पौधरोपण किया. साथ ही बगल के शिव मंदिर में भी पौधरोपण किया. जिसमें शिव शिष्य परिवार के सभी गुरु भाई व गुरु बहनों ने भाग लिया. पौधरोपण कार्यक्रम में नगर संघचालक रामेश्वर ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने पंच परिवर्तन में पर्यावरण संरक्षण को शामिल किया है. जिसके तहत स्वयंसेवकों द्वारा जगह-जगह पर पौधरोपण किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण के माध्यम सें ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को कम किया जा सकता है. भारतीय परंपरा में पीपल, वटवृक्ष, नीम, आम, महुआ, तुलसी, केला, नारियल, पाकड़ जैसे पेड़ की पूजा कर संरक्षित किया गया है. पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण आवश्यक है. वही इसके नियमित देख रेख करना भी आवश्यक है. मौके पर प्रांत संपर्क प्रमुख विजय कुमार सिंह, प्रांत सेवा प्रमुख राजाराम, विभाग प्रचारक सुमित कुमार, शताब्दी विस्तारक गौरव कुमार, जिला सेवा प्रमुख मुरारी कुमार, शाखा पालक हरि शेखर मिश्रा, अविनेश, माधव, सुभाष,बादल, लव,विशाल, प्रीतम,प्रेम, वंदना, रामू रजक, कृष्णा रजक, वंदना, शुभांगी, दिव्या, अंशु, सुहानी, सोनाली, रीना, गुरु बहन, योगेंद्र, दीपक, मनोज, अभिनय, शिवांश सहित अन्य ने पौधरोपण कार्यक्रम में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >