अब प्लेटफार्म संख्या तीन से भी खुलेगी राज्यरानी एक्सप्रेस

शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या 3 से सहरसा से ललित ग्राम तक राज्यरानी एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया.

सहरसा. शुक्रवार को प्लेटफार्म संख्या 3 से सहरसा से ललित ग्राम तक राज्यरानी एक्सप्रेस का ट्रायल किया गया. अब पटना-सहरसा-ललितग्राम राज्यरानी एक्सप्रेस सहरसा जंक्शन से प्लेटफार्म संख्या 3 से भी खुलेगी. अब तक सहरसा जंक्शन पर राज्यरानी एक्सप्रेस का आगमन और प्रस्थान प्लेटफार्म संख्या एक और प्लेटफार्म संख्या दो से ही होता रहा है. अब से राज्यरानी एक्सप्रेस का आगमन और प्रस्थान प्लेटफार्म संख्या 3 से भी हो सकेगा. शुक्रवार को पटना से सहरसा आने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस पहली बार प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची और ललितग्राम के लिए प्रस्थान का ट्रायल किया गया. ट्रायल के दौरान सीएल आई के सिंह स्टेशन अधीक्षक सुभाष चंद्र झा के अलावा रमेश कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे. खबर लिखे जाने तक सहरसा से ललितग्राम जाने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का ट्रायल किया जा रहा था. जानकारी के मुताबिक, राज्यरानी एक्सप्रेस का हमेशा से प्लेटफार्म नंबर एक और दो से ही आगमन और प्रस्थान होता रहा है. कई बार प्लेटफार्म एक और दो पर अन्य मेल एक्सप्रेस ट्रेन के खड़ी होने की वजह से राज्यरानी एक्सप्रेस को प्लेटफार्म खाली नहीं रहने की कारण आउटसाइड कर दिया जाता था. इससे ट्रेन भी विलंब हो जाती थी. अब अगर ट्रायल सफल रहा तो राज्यरानी एक्सप्रेस का आगमन और प्रस्थान प्लेटफार्म संख्या 3 से हो सकेगा. ट्रायल के दौरान फाटक संख्या 31 पर जाम ना हो, इसको लेकर शुक्रवार को रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की गयी थी. हालांकि ट्रायल को लेकर 15 से 20 मिनट तक रेल फाटक बंद रहा. इस दौरान दोनों और लंबी जाम की स्थिति बनी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >