सहरसा. पूरब बाजार गर्ल्स हाईस्कूल को को शीघ्र ही अपनी भूखंड आवंटित किया जायेगा. विधान परिषद सदस्य डाॅ अजय कुमार सिंह ने सदन में पूरब बाजार गर्ल्स हाईस्कूल को भूखंड हस्तांतरण का मामला उठाया. यह स्कूल अभी जिला परिषद की जमीन में अस्थायी भवन में संचालित है. डाॅ सिंह ने विधान परिषद में आश्चर्य व्यक्त करते कहा कि जिला प्रशासन ने पत्र के माध्यम से पंचायतीराज विभाग से जिला परिषद की एक एकड़ भूखंड के स्थानांतरण की अनुशंसा की गयी है. इसके पांच वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है. इस कारण से यह विद्यालय अस्थायी भवन में ही चल रहा है. वहां पर्याप्त मूलभूत सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. विधान पार्षद ने कहा कि इस गर्ल्स हाईस्कूल में आठ सौ से अधिक छात्राएं पढ़ रही हैं. सदन में विधान पार्षद ने कहा कि पंचायतीराज विभाग के मंत्री पत्र ने जबाव देते कहा कि वांछित अनुलग्नक मिलते ही कार्रवाई की जायेगी. डाॅ सिंह ने कहा कि अनुलग्न पांच साल में क्यों नहीं मंगाया गया. विभागीय मंत्री ने आश्वासन देते कहा कि पूरब बाजार गर्ल्स हाईस्कूल को शीघ्र भूखंड आवंटित कर दी जायेगी.
पूरब बाजार गर्ल्स स्कूल को स्थायी भवन शीघ्र : एमएलसी
पूरब बाजार गर्ल्स स्कूल को स्थायी भवन शीघ्र : एमएलसी
