SAHARSA सहरसा में पंचायत सचिव की हड़ताल से आम जनता परेशान

सहरसा जिले के सोनवर्षा प्रखंड में पंचायत सचिव की हड़ताल के कारण आम जनता परेशान है.

सोनवर्षा (सहरसा) से मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट SAHARSA NEWS:

सहरसा जिले के सोनवर्षा प्रखंड में पंचायत सचिव की हड़ताल के कारण आम जनता परेशान है. आवश्यक कार्य के लिए लोग कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है. ग्राम पंचायत का विकास कार्य भी ठप पड़ा है. जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, वंशावली, सरकारी विद्यालयों में नामांकन, राशनकार्ड सहित कई अन्य जरूरी सेवाएं प्रभावित हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से पंचायत सचिव का विकल्प देकर समस्याओं का समाधान निकालने की मांग की है. प्रखंड कार्यालय के अनुसार, प्रखंड के 19 पंचायत के लिए मात्र चार पंचायत सचिव कार्यरत हैं, जिनमें से तीन नए पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं. बीडीओ अमित आनंद ने बताया कि पंचायत सचिव का विकल्प सरकार के आदेश से ही संभव है, वे अपने स्तर से कुछ नहीं कर सकते.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit kumar sinh

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >