कहरा. प्रखंड क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत योग्य लाभुकों की सूची तैयार करने में पारदर्शिता लाने को लेकर शनिवार को डीडीसी संजय कुमार निराला ने चैनपुर एवं पड़री पंचायत के महादलित टोला पहुंच विशेष आवास सर्वेक्षण शिविर का स्थलीय निरीक्षण किया. डीडीसी संजय कुमार निराला ने लोगों को बिचौलिए के चक्कर में नहीं पड़ने की बात कही. जिससे लाभुकों को आवास योजना की शत-प्रतिशत राशि प्राप्त हो सके. वहीं डीडीसी संजय कुमार निराला ने आवास योजना के लिए किसी भी बिचौलिया के संपर्क करने पर त्वरित जानकारी देने की बात कही. जिससे बिचौलिया पर कार्रवाई की जा सके. वहीं आवास सर्वेक्षण से जुड़े पीआरएस, आवास सहायक सहित अन्य कर्मियों को आवास सर्वेक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया. जिससे उचित लाभुकों को ही आवास योजना का लाभ मिल सके. मालूम हो प्रत्येक वर्ष आवास योजना के तहत होने वाले सर्वेक्षण में बिचौलिए के कारण की योग्य लाभुक आवास योजना का लाभ लेने से वंचित हो जाने के शिकायत पर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है. जिससे बिचौलिया रहित योजना का लाभ योग्य लाभुकों को ही दिया जा सके. निरीक्षण के दौरान बीडीओ कुमारी सपना, स्थानीय आवास सहायक, पीआरएस सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
