किसानों को सही मूल्य पर दें खाद–बीज और कीटनाशक

डीएपी 1650 और यूरिया 340 रूपया प्रति पैकेट की दर से देने की शिकायत किसानों द्वारा की गयी.

बीआईओ ने खाद बीज दुकान का किया निरीक्षण सौरबाजार किसानों को सही मूल्य पर खाद–बीज और कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी ओमप्रकाश ने प्रखंड क्षेत्र के कई खाद–बीज दुकानों का निरीक्षणा कर उचित दिशा निर्देश देते हुए कहा कि गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की जायेगी. सौरबाजार नगर पंचायत के कांप रोड में संचालित चांदनी ट्रेडर्स और राधास्वामी इंटरप्राइजेज नामक दुकान पर उन्होंने सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य 1350 रुपए डीएपी और 266 रूपया यूरिया प्रति बोरी की दर से अपने सामने कुछ ग्राहकों को खरीदवाने के बाद दुकानदारों को गड़बड़ी नहीं करने की सख्त हिदायत दी गयी. कुछ दुकानदारों द्वारा डीएपी 1650 और यूरिया 340 रूपया प्रति पैकेट की दर से देने की शिकायत किसानों द्वारा की गयी. जिस पर बीएओ ने कहा कि सरकारी दर से अधिक दामों पर बेचने वाले दुकानदारों को चिन्हित कर ऊनपर कार्रवाई की जायेगी. निरीक्षण के दौरान जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रो कैलाश यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष शतिश साह समेत कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. मालूम हो कि सौरबाजार प्रखंड क्षेत्र में लगभग 80 खाद बीज दुकान संचालित हो रहे हैं. जहां से किसान खाद–बीज और कीटनाशक खरीदते हैं लेकिन अधिकांश दुकानदारों द्वारा किसानों को खरीदे गए समानों की पर्ची नहीं देते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >