नगर निगम के सहयोग से फाइलेरिया उन्मूलन का हो रहा प्रचार-प्रसार

नगर निगम के सहयोग से फाइलेरिया उन्मूलन का हो रहा प्रचार-प्रसार

चौक-चौराहों पर डिस्प्ले व कचरा गाड़ी से हो रहा प्रचार सहरसा. फाइलेरिया उन्मूलन के तहत जिले में चल रहे सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव व सिटी मैनेजर अभिसार कुमार कश्यप के सहयोग से नगर निगम द्वारा प्रमुख चौक-चौराहों पर डिस्प्ले स्क्रीन के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसके अलावा 47 कचरा वाहनों के जरिए ऑडियो संदेश प्रसारित कर लोगों को फाइलेरिया से बचाव व दवा सेवन के प्रति जागरूक किया जा रहा है. नगर निगम द्वारा इस अभियान को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए विभिन्न रणनीतियां अपनाई जा रही है. निगम क्षेत्र के छह प्रमुख चौक-चौराहों थाना चौक, वीर कुंवर सिंह चौक, कलेक्ट्रेट, शंकर चौक, सुभाष चौक, महावीर चौक पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से फाइलेरिया से बचाव संबंधी सूचनाएं प्रसारित की जा रही है. साद ही 47 कचरा वाहनों पर लगे ऑडियो सिस्टम से फाइलेरिया उन्मूलन का संदेश लगातार प्रसारित किया जा रहा है. जिससे आमजन तक प्रभावी तरीके से जानकारी पहुंच रही है. सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम 10 फरवरी से जिले में चल रहा है. जिसके तहत दो वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा सेवन कराई जा रही है. केंद्र सरकार ने 2030 तक फाइलेरिया उन्मूलन का लक्ष्य रखा है. जबकि बिहार सरकार इसे 2027 तक प्राप्त करने का प्रयास कर रही है. जिले में 1615 फाइलेरिया मरीज चिह्नित किए गए हैं. जिनमें 1287 लिम्फोडेमा एवं 606 हाइड्रोसील के मरीज हैं. फाइलेरिया से बचाव के लिए स्वच्छता एवं साल में एक बार फाइलेरिया रोधी दवा सेवन अनिवार्य है. नगर निगम, स्वास्थ्य विभाग एवं पिरामल स्वास्थ्य के संयुक्त प्रयासों से लोगों तक सही जानकारी पहुंचाई जा रही है. ……………………………………………………………………………………………………… सीखो एवं कमाओ योजना के तहत एमआरएफ कंपनी का भर्ती कैंप 22 को सहरसा . श्रम संसाधन विभाग व अवर प्रादेशिक नियोजन द्वारा आगामी 22 फरवरी को नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमोशन स्कीम के तहत एमआरएफ कंपनी द्वारा सीखो व कमाओ योजना के तहत बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है. जानकारी देते सहायक निदेशक नियोजन अवर प्रादेशिक नियोजनालय भारत जी राम ने बताया कि मंत्री मद्य निषेध व उत्पाद विभाग के विशेष निर्देश पर आगामी 22 फरवरी को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में अवर प्रादेशिक नियोजन द्वारा प्रतिष्ठित एमआरएफ कंपनी द्वारा आठवीं, दसवीं, बारहवीं व आईटीआई उत्तीर्ण, अनुत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए एनएपीएस योजना के तहत रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है. इसके लिए 18 से 35 वर्ष के पुरुष शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि प्रोडक्शन ऑपरेटर के छह सौ पदों के लिए नियोजन किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >