शिवलिंग स्थापना को लेकर निकली शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र के हथमंडल गांव में शिवलिंग स्थापित करने को लेकर शिवलिंग को शोभा यात्रा के साथ प्रखंड क्षेत्र में घुमाया गया

बनमा ईटहरी. प्रखंड क्षेत्र के हथमंडल गांव में शिवलिंग स्थापित करने को लेकर शिवलिंग को शोभा यात्रा के साथ प्रखंड क्षेत्र में घुमाया गया. इस दौरान महादेव की झांकी, ठोल बाजा के साथ पालकी पर शिवलिंग लेकर हर हर महादेव के जयकारे के साथ घुमाया गया. जिससे प्रखंड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा. क्षेत्र महादेव के जयकारा से गुंजायमान हो गया. शोभायात्रा मंदिर परिसर से निकलकर बनमा, मकदमपुर, तेलियाहाट, सरबेला, ईटहरी, बथनाही सहित अन्य गांव का परिभ्रमण करते मंदिर परिसर पहुंची. वहीं शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर नौ दिवसीय भागवत कथा मंगलवार को कलश यात्रा के साथ शुरू किया गया. बुधवार को बाबा भोलेनाथ की झांकी निकाली गयी. मौके पर मंदिर निर्माता दिनेश यादव सहित उमेश तांडव, बिक्रम यादव, रौशन यादव, अमित कुमार भगत, चंदन यादव, विद्यानंद यादव सहित अन्य मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >