बकरीद को लेकर पुलिस ने मुख्य मार्ग पर किया फ्लैग मार्च

बकरीद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस जवानों ने धोरैया प्रखंड के विभिन्न मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया.

धोरैया. बकरीद पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस जवानों ने धोरैया प्रखंड के विभिन्न मुख्य मार्गों पर फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार एवं प्रभारी थानाध्यक्ष सूरज कुमार वैभव की मौजूदगी में निकाला गया. प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पंजवारा-धोरैया मार्ग, सन्हौला-धोरैया मार्ग तथा नवादा-धोरैया मार्ग सहित मन्नीहाट, बिशनपुर, कुरमा, चपरी, नाननपैर, गौरा और सगुनिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन ने सड़क पर उतरकर लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की. वहीं असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा गया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना या हुड़दंग करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि बकरीद के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी. असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों और माहौल बिगाड़ने वाले लोगों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. शांति व्यवस्था भंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा तथा दोषियों को जेल भेजा जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubhash baidya

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >