पुलिस ने देसी पिस्तौल के साथ किशोर को किया निरुद्ध

बख्तियारपुर पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर को अवैध देसी पिस्तौल के साथ निरुद्ध किया है.

सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर पुलिस ने मंगलवार देर शाम गश्ती के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने एक 17 वर्षीय किशोर को अवैध देसी पिस्तौल के साथ निरुद्ध किया है. किशोर चाय की दुकान पर पुलिस वाहन को देखते ही भागने की कोशिश कर रहा था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे धर दबोचा. बख्तियारपुर थाना में बुधवार को एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि मंगलवार देर शाम सिमरी बख्तियारपुर थाना के पुअनि सह अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस गश्ती दल हुसैनचक, स्थित शिव मंदिर के पास से गुजर रहा था. शिव मंदिर के पास स्थित एक चाय की दुकान पर खड़े एक लड़के की गतिविधियां संदिग्ध लगी. जैसे ही लड़के ने पुलिस वाहन को देखा, वह घबरा गया और मौके से भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस बल ने अविलंब चाय दुकान की घेराबंदी कर उसे निरुद्ध कर तलाशी ली तो उसके पास से एक देसी पिस्तौल बरामद की गयी. अवैध हथियार रखने के संबंध में कागजात की मांग किए जाने पर किशोर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका. सहायक थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पिस्तौल लेकर घूमना और रखना एक संगीन अपराध है. आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >