-नगर निगम की लापरवाही बन रही आफत
सहरसा. लाख प्रयास के बाद भी नगर निगम क्षेत्र की सड़कों व गलियों में जगह-जगह फैला कचरे के ढ़ेर ने स्वच्छता व्यवस्था की पोल खोल दी है. नगर निगम द्वारा डस्टबिन लगाने के बावजूद कचरा सड़कों पर फैला रहता है. इससे न केवल राहगीरों को परेशानी हो रही है. बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी खतरा बढ़़ रहा है. आवारा पशु कचरे को इधर-उधर फैलाते रहते हैं. इससे गंदगी बढ़ रही है एवं दुर्गंध से वातावरण प्रदूषित हो रहा है.डस्टबिन का लोग नहीं करते उपयोग
डस्टबिन होने के बावजूद सड़कों पर कचरा बिखरा रहता है. शहर में कई स्थानों पर कचरा डालने के लिए डस्टबिन लगाया गया है. लेकिन इसके बावजूद लोग कचरा इधर-उधर फेंक रहे हैं. नगर निगम द्वारा डस्टबिन से कचरे की सफाई नियमित रूप से नहीं की जाती है. इससे कूड़ेदान ओवरफ्लो हो जाता है एवं लोग मजबूरी में कचरा बाहर फेंक देते हैं. ऐसी हालत लगभग सभी जगह देखा जा रहा है. वहीं आम लोग भी दूर से ही डस्टबिन में कचरा फेंकते हैं. जिससे चारों ओर कचरा पसरा रहता है. जो समस्या बन गयी है.लोगों में है जागरूकता की कमी
कुछ लोग सफाई को लेकर लापरवाह हैं एवं वे कचरा इधर-उधर फेंकने की आदत नहीं छोड़ रहे हैं. शहर के डीबी रोड, शंकर चौक, महावीर चौक, दहलान चौक, गांधी पथ के कुछ व्यवसायियों द्वारा दुकान का कचरा सड़क पर फेंक दिया जाता है. बाजार में रहने वाले लोग घर का कचरा सड़कों पर बिखेर देते हैं. इन कचरों पर आवारा पशु विचरण कर सड़कों पर बिखेरते रहते हैं. नियमित सफाई नहीं होने के कारण ओवरफ्लो डस्टबिन पर आवारा पशु गाय, कुत्ते व सूअर कूड़ेदानों में मुंह मारते हैं एवं कचरा फैला देते हैं.समय पर नहीं उठाया जाता है कचरा
निगम में सफाई कर्मियों की कमी नहीं है. फिर भी लापरवाही बरती जाती है. कई बार कूड़ा उठाने वाले वाहन समय पर नहीं आते. जिससे डस्टबिन कचरे से भर जाता है एवं लोग मजबूरी में बाहर ही कचरा डाल देते हैं. लेकिन नगर निगम द्वारा अब तक इसके लिए कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है. वहीं नगर निगम के सफाई कर्मी भी शहर में जहां तहां खाली जगह देख कर कचरे का डंपिंग क्षेत्र बना दिया है. फोटो – सहरसा 17- डीबी रोड में जमा कचरा.फोटो – सहरसा 18- नया बाजार में जमा कचरा. फोटो – सहरसा 19- जिप मार्केट कांप्लेक्स में जमा कचरा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
