सभी पूजा व मेला समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य

सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सौरबाजार और बैजनाथपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

सरस्वती पूजा को लेकर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

सौरबाजार. सरस्वती पूजा को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सोमवार को सौरबाजार और बैजनाथपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसमें पुलिस अधिकारियों ने सभी पूजा और मेला समिति को लाइसेंस लेकर हीं पूजा मनाने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी समिति अपने पूजा पंडालों को सीसीटीवी की निगरानी में रखने का प्रयास करें. साथ ही डीजे और ध्वनि विस्तारक यंत्र के माध्यम से अश्लील गाना बजाने पर पूरी तरह पाबंदी रखें. किसी तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देते हुए गड़बड़ी करने वाले की सूचना पुलिस को दें त्वरित कार्रवाई होगी. बैठक में बैजनाथपुर थानाध्यक्ष अमित रंजन, सौरबाजार के अपर थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती, उप प्रमुख धीरेंद्र यादव, मुखिया अरेंद्र यादव, मो मुस्तकिम, पूर्व उपप्रमुख शिवशंकर साह समेत अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य और पूजा कमेटी से जुड़े लोग मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >