मुरलीगंज, पूर्णिया कोर्ट सहित 9 जगह पर पार्किंग स्टैंड की होगी नीलामी

मुरलीगंज, पूर्णिया कोर्ट सहित 9 जगह पर पार्किंग स्टैंड की होगी नीलामी

सहरसा. पूर्व मध्य रेलवे का समस्तीपुर मंडल यात्रियों की सुविधा व स्टेशन परिसरों के बेहतर प्रबंधन के लिए 9 प्रमुख पार्किंग स्टैंड के संचालन के लिए ई-नीलामी आयोजित करेगा. इसमें समस्तीपुर कारखाना गेट, गंडक कॉलोनी, पूर्णिया कोर्ट, मुरलीगंज, सकरी, तमुरिया, भैरोगंज, मनिगाछी और मेहसी शामिल है. इस नीलामी के माध्यम से योग्य बोलीदाता इन स्टेशनों पर निर्धारित अवधि के लिए पार्किंग संचालन का अधिकार प्राप्त कर सकेंगे. इस प्रक्रिया का संचालन पोर्टल के माध्यम से डिजिटल व पारदर्शी रूप से किया जायेगा. पोर्टल पर आवश्यक दस्तावेजों व शर्तों के साथ पंजीकरण कर सकते हैं. यह यातायात को सुव्यवस्थित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा. पार्किंग व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण से न केवल यात्रियों को सुविधा होगी, बल्कि स्टेशन परिसर का संचालन भी अधिक व्यवस्थित रूप से किया जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >