पोखर की जमीन पर कब्जा करने का विरोध, डीएम को दिया आवेदन

नगर निगम के वार्ड 44 निवासियों ने मंगलवार को वार्ड स्थित पोखर के भिंडा पर सार्वजनिक मंदिर को लेकर समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन करते डीएम को ज्ञापन दिया.

वार्ड 44 के निवासियों ने समाहरणालय के बाहर किया प्रदर्शन

सहरसा. नगर निगम के वार्ड 44 निवासियों ने मंगलवार को वार्ड स्थित पोखर के भिंडा पर सार्वजनिक मंदिर को लेकर समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन करते डीएम को ज्ञापन दिया. वार्डवासी रोहिन दास, उमेश शर्मा प्रेम दास, निखिल कुमार, विजय शर्मा ने कहा कि कुल 35 कट्ठा जमीन है, जबकि पुराना 1902 के सर्वे में भी पोखर एवं उसका भिंडा कायम है. जिस पोखर के भिंडा पर सार्वजनिक मंदिर भी बना हुआ है एवं पोखर में इसके वार्ड के अलावे आसपास के भी वार्ड वासी हिंदुओं के महान पर्व छठ एवं अन्य कार्य करते चले आ रहे हैं. पूर्व में इस केस की सुनवाई की गयी थी. केस के नामितों के विरुद्ध आदेश पारित किया गया था. बावजूद वे न्यायालय में अपना पक्ष नहीं रखकर सार्वजनिक जमीन को फिर से कब्जा करने की नीयत से ट्रैक्टर से मिट्टी गिराना प्रारंभ कर दिया. जिसकी जानकारी होने पर हम मोहल्लावासी ने इसका विरोध किया. उन्होंने उचित न्याय की मांग की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >