आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, पत्नी के बयान पर दो पर मामला दर्ज

आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, पत्नी के बयान पर दो पर मामला दर्ज

पुलिस कर रही हत्यारों और हत्या में प्रयुक्त हथियारों की खोज कहरा. बनगांव थाना क्षेत्र के पड़री गांव में शुक्रवार शाम गांव के ही 40 वर्षीय बुधन मुखिया की तेज धारदार हथियार से हत्या के बाद ग्रामीणों में सनसनी फ़ैल गयी थी. वहीं घटना के बाद एसपी हिमांशु सहित अन्य जिले के वरीय अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर पहुंच देर तक घटना से संबंधित विभिन्न बिंदुओं की जानकारी ली. साथ ही साथ घटना के उद्भेदन के लिए एसएफएल की टीम को भी साक्ष्य संकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा. सर और गर्दन में गहरे घाव को देखते प्रथम दृष्टया गोली मारकर हत्या करने की आशंका जतायी गयी थी. जबकि पोस्टमार्टम से पूर्व एक्स रे होने पर गोली से हत्या नहीं होने की पुष्टि की गयी. घटना अंधेरे और सुनसान जगह पर होने के कारण पुलिस को अभी तक हत्यारों का कोई ठोस सबूत हाथ नहीं लग पाया है. जिसके कारण एसपी हिमांशु के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित कर इस हत्याकांड का उद्भेदन के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया है. जिसके तहत शनिवार सुबह से ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटनास्थल के आसपास जांच शुरू कर हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाने में लग गयी है. वहीं पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से भी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ कर रही है. जिससे हत्या से संबंधित सुराग मिल सके. मृतक की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज घटना को लेकर मृतक की पत्नी के बयान पर बनगांव थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. जिसमें गांव के ही मंजू देवी और मदन कुमार सहित कुछ अज्ञात पर मामला दर्ज कर लिया गया है. मृतक की पत्नी रिंकू देवी ने बताया कि पिछले वर्ष गांव के ही पीएचईडी कर्मी लखन खां की हुई मृत्यु मामले में बुधन मुखिया पर भी साज़िश के तहत लखन खां की हत्या कर पोखर में फेंक देने का आरोप लगाया गया था. जिसके बाद मृतक के परिजनो अक्सर बुधन मुखिया को भी मार देने का धमकी देते आ रहा था. जिससे बुधन मुखिया की पत्नी व परिजनों ने मंजू देवी और मदन कुमार पर हत्या करने की आशंका जताते मामला दर्ज कराया है. इस मामले में बनगांव थाना प्रभारी पिंकी कुमारी ने बताया कि रिंकू देवी के बयान पर दर्ज मामले पर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >