शंभुगंज. शंभुगंज – ढलवामोड़ – खेसर मुख्य मार्ग पर झखरा नयागांव के समीप दो बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी. जिसमें एक बाइक चालक जख्मी हो गया. जानकारी के अनुसार जख्मी बाथ थाना क्षेत्र के हलकराचक गांव के विपिन यादव के पुत्र शिवम राज हैं. वहीं शंभुगंज बाजार जा रहे आपदा मित्र तुलसी कुमार, ललीत मालाकार, ख़ुश कुमार, जयकरण सहित अन्य ग्रामीणों ने जख्मी शिवम राज को इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जहां सीएचसी के चिकित्सक द्वारा जख्मी का इलाज किया जा रहा हैं. जख्मी शिवम राज ने बताया कि बरोथा गांव अपने एक संबंधी के घर बुधवार को शादी समारोह में भाग लेने गये थे. उन्होंने बताया कि गुरुवार को बरोथा गांव से बाइक से अपना घर जा रहे थे कि उक्त स्थान के समीप सामने से आ रहे दुसरे बाइक द्वारा ठोकर मार दिया, जिससे हम सड़क पर गिर पड़े और जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया.
दो बाइक की टक्कर में एक जख्मी
दो बाइक की टक्कर में एक जख्मी
