नाला साफ करने में दो पक्ष में हुई मारपीट में एक की मौत, तीन जख्मी

नाला साफ करने में दो पक्ष में हुई मारपीट में एक की मौत, तीन जख्मी

सोमवार को हुई थी घटना, इलाज के क्रम में हुई मौत सलखुआ . थाना क्षेत्र के गोरदह पंचयात वार्ड संख्या तीन चौराही में सोमवार को नाला साफ करने को लेकर उत्पन्न विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग जख्मी हो गये. जिसमें इलाज के क्रम में एक जख्मी की मौत हो गयी. पुलिस ने घटना की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. मौके पर से एक आरोपी सुदर्शन कुमार, जो नाबालिग है, उसे गिरफ्तार किया है. घटना के संबंध में मृतक के पिता लखुरन यादव ने बताया कि चौराही गांव में सोमवार को सुखदेव यादव दो परिवारों के बीच नाला बहाने को लेकर विवाद हो गया. जो मारपीट में बदल गया. लक्ष्मण यादव, शत्रुध्न यादव, रामदास यादव पिता सुखदेव यादव, वहीं लक्ष्मण यादव के पुत्र सुदर्शन कुमार और पारस कुमार व अन्य ने मारपीट की. जिसमें एक महिला सहित चार आदमी बुरी तरह जख्मी हो गया. सभी जख्मी को सलखुआ अस्पताल लाया गया, जहां से जख्मी श्याम यादव पुत्र लखुरन यादव को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी. अन्य तीन जख्मी लखुरन यादव, सुनीता देवी एवं अमित कुमार इलाजरत हैं. अचानक हुई घटना में एक की मौत हो जाने पर घर में कोहराम मच गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >