एक दिवसीय जॉब कैंप 21 को

एक दिवसीय जॉब कैंप 21 को

सहरसा . श्रम संसाधन विभाग के तहत अवर प्रादेशिक नियोजनालय द्वारा 21 जुलाई को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी देते नियोजन पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड द्वारा 21 जुलाई को राजकीय आईटीआई परिषद स्थित अवर प्रादेशिक योजनालय कार्यालय में एक दिवसीय जब कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें रिलेशनशिप ऑफिसर के 25 पद के लिए 18 से 30 वर्षीय 12वीं व उससे अधिक योग्यता वाले बेरोजगार अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. वहीं फील्ड ऑफिसर के पांच पदों के लिए 18 से 30 वर्ष के 12वीं व इससे ऊपर के योग्यता धारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उन्होंने कहा कि जॉब कैंप पूरी तरह निशुल्क है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >