कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ एक गिरफ्तार

सहरसा: सोनवर्षा थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान एक युवक को कट्टा व एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. इस बाबत थानाध्यक्ष मो अकमल हुसैन ने बताया कि संध्या गश्ती में वाहन चेकिंग के दौरान गढ़बाजार के समीप हीरो एचएफ डिलक्स बाइक बीआर 43 एम 6219 सवार युवक को रोके जाने एवं तलाशी के दौरान युवक के पास से एक कट्टा व एक कारतूस समेत दो मोबाइल बरामद किया गया. जिसके बाद बरामद हथियार, बाइक व मोबाइल को जब्त करते युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक की पहचान विराटपुर गांव निवासी दिलीप कुमार के रूप की गई है. जिसके विरुद्ध मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >