अवैध पार्किंग वसूली को लेकर मौके से एक गिरफ्तार

अवैध पार्किंग वसूली को लेकर मौके से एक गिरफ्तार

सहरसा. शहरी क्षेत्र में अवैध पार्किंग वसूली के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज कर दी गयी है. इसको लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी सदर श्रीयांश तिवारी ने शहरी क्षेत्र के तहत विभिन्न चौक-चौराहो, बस पड़ाव पर बस, टैम्पु ई-रिक्सा से अवैध वसूली पर निगाह रखने एवं विधि-सम्मत कार्रवाई करने नोडल पदाधिकारी के रूप में कार्यपालक दंडाधिकारी सदर राहुल राज को प्राधिकृत किया है. इस कड़ी में कार्यपालक दंडाधिकारी सदर ने अवैध पार्किंग वसूली को लेकर सदर थाना में मामला दर्ज कराया है. सदर थाना में दिये आवेदन में उन्होंने कहा कि पिछले एक मार्च को क्षेत्र भ्रमण के कम में जब वे कहरा कुट्टी चौक के पास थे तो सूचना मिली कि सर्वा ढ़ाला के पास एक व्यक्ति द्वारा नगर निगम में प्रवेश करने वाली वाहनो से रंगदारी पूर्वक पर्ची काटकर अवैध वसूली किया जा रहा है. प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए सदर थाना सहरसा को बल उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया तो थानाध्यक्ष सदर थाना द्वारा पुलिस पदाधिकारी सअनि सुजीत कुमार यादव, गृहरक्षक भूपेन्द्र यादव एवं विजय कुमार के साथ गश्ती गाड़ी को छापामारी में सहयोग के लिए निर्देशित कर सुभाष चौक पर भेजा गया. गश्ती को साथ लेकर सर्वा ढ़ाला के पास गया तो एक युवक को हाथ में पर्ची लिए सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ा गया. जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम मो संजार, पिता स्व मो फहीम सहरसा बस्ती वार्ड 27 बताया. पकड़ाये मो संजार की विधिवत तलाशी ली गई तो उसके पास से मुख्य बस पड़ाव नगर निगम के इस वर्ष के टेम्पू का एक पर्ची बुक, ई रिक्सा का एक पर्ची बुक, स्मार्ट फोन बरामद हुआ. जिसे विधिवत जब्ती सूची बनाकर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >