पानी भरे गड्ढे में डूबने से बुजुर्ग की मौत

पानी भरे गड्ढे में डूबने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिम पंचायत के वार्ड 14 बखरी गांव की है.

सौरबाजार. पानी भरे गड्ढे में डूबने से 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना सौरबाजार थाना क्षेत्र के सहुरिया पश्चिम पंचायत के वार्ड 14 बखरी गांव की है. जहां मंगलवार दोपहर तिरलोक यादव मवेशी का चारा लाने बहियार गये थे. जहां पानी भरे गड्ढे में गिर गये, जिससे उनकी मौत हो गयी. स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गयी. जिसके बाद सौरबाजार पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया. मृतक को दो पुत्र व एक पुत्री है. बड़ा पुत्र 18 वर्षीय अमर कुमार, 16 वर्षीय अमन कुमार व 10 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी, पत्नी रिंकी देवी सहित पूरे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक मध्यवर्गीय किसान है, जो खेतीबाड़ी कर परिवार व बच्चों का भरण पोषण करता था. जिसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है. लोगों ने मृतक के परिजनों को सरकारी सहायता देने की मांग की है.

बाढ़ के पानी में डूबने से दो वर्षीय बालक की मौत

महिषी. क्षेत्र के राजनपुर पंचायत के चोरनिया निवासी सुधीर यादव के दो वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार का गड्ढे में जमा बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार बच्चा खेलते खेलते घर के समीप बने गड्ढे में गिर गया व डूबता चला गया. परिजनों ने शव को पानी से बाहर निकाला. सूचना पर महिषी थानाध्यक्ष जय शंकर कुमार स्थल पर पहुंच शव को पोस्टमॉर्टम में भिजवाया. बालक के असामयिक निधन से परिजनों में मातम का माहौल बना है. स्थानीय मुखिया सौरभ कुमार चौधरी, पंसस सह उप प्रमुख सरस्वती देवी, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद इरफ़ान, राजद नेता रंजन सिंह सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से परिजनों को आपदा कोष से मुआवजा भुगतान किये जाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >