तीन दिनों से लापता 14 वर्षीय किशोर का नहीं मिला सुराग, स्वजनों में मचा कोहराम

तीन दिनों से लापता 14 वर्षीय किशोर का नहीं मिला सुराग, स्वजनों में मचा कोहराम

माखन टोला वार्ड 22 से खेलने निकला था किशोर, पिता ने थाने में दिया आवेदन सिमरी बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के माखन टोला वार्ड संख्या 22 से एक 14 वर्षीय किशोर के रहस्यमय तरीके से लापता हो जाने का मामला सामने आया है. घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. इधर पीड़ित पिता ने बख्तियारपुर थाना में लिखित आवेदन देकर अपने पुत्र की सकुशल बरामदगी की गुहार लगायी है. मिली जानकारी के अनुसार माखन टोला वार्ड संख्या 22 निवासी श्रवण कुमार का 14 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार उर्फ गगन कुमार गत बुधवार को घर से खेलने के लिए निकला था. काफी देर बीत जाने के बाद भी जब वह वापस घर नहीं लौटा तो स्वजनों की चिंता बढ़ गयी. इसके बाद परिजनों द्वारा आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की गयी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया. पीड़ित पिता श्रवण कुमार ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनका पुत्र पिछले तीन दिनों से लापता है. उन्होंने आशंका जताई है कि कहीं उसके साथ कोई अप्रिय घटना न हो गयी हो. घटना के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >