प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव पारित, 19 सदस्यों में 16 सदस्यों ने विरोध में किया मतदान

प्रखंड प्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव पारित,

सौरबाजार . सौरबाजार प्रखंड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय सभागार में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित विशेष बैठक में कुल 19 पंचायत समिति सदस्य शामिल हुए. जिसमें 16 समिति सदस्य वर्तमान प्रमुख नजमुन निशा के विरुद्ध मतदान किया. जबकि तीन समिति सदस्य उनके पक्ष में मतदान किया. प्रखंड उप प्रमुख धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता व सदर एसडीओ श्रेयांस तिवारी व बीडीओ नेहा कुमारी की उपस्थिति में हुई विशेष बैठक में अधिकांश समिति सदस्यों ने प्रमुख के विरोध में अपना मत किया. प्रखंड प्रमुख नजमुन निशा के विरुद्ध आधे से अधिक पंचायत समिति सदस्यों ने पिछले 18 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन बीडीओ को सौंपा था. जिसमें प्रखंड प्रमुख द्वारा निर्धारित समय में बैठक आयोजित नहीं करने के कारण उपप्रमुख को बैठक आयोजित करने के लिए प्रखंड कार्यालय से पत्र निर्गत किया गया. जिसके बाद प्रमुख के पत्र के आलोक में दो सितंबर को विशेष बैठक आयोजित किया गया. जिसमें कुल 21 सदस्यों में से 19 पंचायत समिति सदस्य ही बैठक में उपस्थित हुए. जिसमें 16 समिति सदस्य वर्तमान प्रमुख नजमुन निशा के विरोध में मतदान किया. जबकि मात्र तीन समिति सदस्य ही नजमुन निशा के पक्ष में रहे. चुनाव आयोग के निर्देश पर अब आगे एक सप्ताह के अंदर बैठक आयोजित कर नए सिरे से सौरबाजार प्रखंड प्रमुख का चुनाव कराया जाएगा. मालूम हो कि नजमुन निशा जून 2016 से अब तक प्रखंड प्रमुख के पद पर थी. जिसे नौ वर्ष बाद अपने पद से हटना पड़ा. नजमुन निशा प्रखंड की चौथी प्रमुख बनी थी. इससे पहले योगेंद्र राम, गजेंद्र पासवान एवं लक्ष्मीनारायण यादव यहां के प्रमुख पद पर रह चुके हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar Shriwastaw

Dipankar Shriwastaw is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >