सड़क सुरक्षा के लेकर एनसीसी कैडेट्स ने निकाला पैदल मार्च

सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स द्वारा मंगलवार को समाहरणालय से पैदल मार्च का आयोजन किया गया.

सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

सहरसा. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मौके पर सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेट्स द्वारा मंगलवार को समाहरणालय से पैदल मार्च का आयोजन किया गया. पैदल मार्च को जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. पैदल मार्च समाहरणालय से प्रारंभ होकर स्टेशन होते प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ. पैदल मार्च के दौरान एनसीसी कैडेट्स द्वारा सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा, यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट अवश्य पहनें जैसे नारों के माध्यम से आम लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. कैडेट्स ने अनुशासित एवं सुव्यवस्थित ढंग से मार्च करते सड़क सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया. इस मौके पर जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों की सराहना की. उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने की अपील की. पैदल मार्च के समापन पर संक्षिप्त सभा का आयोजन किया गया. जिसमें सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गयी. कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मौके पर पीजीआर ओ मृत्युंजय कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी सुजीत कुमार वर्णवाल सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >