सहरसा से विनय कुमार मिश्र की रिपोर्ट
Nasha Mukti Week: नशा मुक्त सप्ताह के तहत मंगलवार को सहरसा स्थित जीविका जिला कार्यालय में नशा मुक्ति शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी कर्मियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के विकास में सबसे बड़ी बाधा है.
नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प
जीविका जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सत्यनिष्ठा के साथ नशा मुक्ति की शपथ ग्रहण की. इस दौरान प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे स्वयं आजीवन किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे. साथ ही अपने परिवार, समाज और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नशे के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को इसके दुष्प्रभावों से अवगत कराना था.
“भरत तिवारी अमर रहे…”, नारे और पोस्टर के साथ सीतामढ़ी की सड़कों पर उतरा सवर्ण समाज.
डीपीएम बोले- नशा सामाजिक और आर्थिक समस्याओं की जड़
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार ने कहा कि नशे की लत केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करती, बल्कि यह परिवार और समाज के लिए भी गंभीर चुनौती बन जाती है. उन्होंने कहा कि नशा सामाजिक, आर्थिक और मानसिक समस्याओं को जन्म देता है, जिससे समाज का समग्र विकास प्रभावित होता है.
उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, समृद्ध और जागरूक समाज के निर्माण के लिए नशामुक्ति अत्यंत आवश्यक है. इसके लिए सभी लोगों को मिलकर अभियान चलाने की जरूरत है.
जन-जन तक पहुंचेगा नशामुक्ति का संदेश
श्लोक कुमार ने जीविका कर्मियों से अपील की कि वे नशा मुक्ति अभियान को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं. उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी माध्यम है.
कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्प्रभावों और इससे समाज पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई. वक्ताओं ने कहा कि नशे से दूर रहकर ही स्वस्थ और खुशहाल जीवन की कल्पना की जा सकती है.
इसे भी पढ़ें: NEET Re-exam में असली उम्मीदवारों की जगह बैठे सॉल्वर, लखीसराय से 9 गिरफ्तार, यहां के मेडिकल छात्र पकड़े गए
Nasha Mukti Week: सामूहिक प्रतिबद्धता के साथ कार्यक्रम का समापन
कार्यक्रम के अंत में सभी कर्मियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता व्यक्त की. जीविका परिवार ने इस अवसर पर नशा मुक्ति के संदेश को व्यापक स्तर पर प्रसारित करने और समाज को जागरूक बनाने का संकल्प लिया.
इसे भी पढ़ें: लखीसराय में ‘सॉल्वर गैंग’ का भंडाफोड़, मेडिकल कॉलेजों के छात्र दूसरे की जगह दे रहे थे परीक्षा
