एमवीआई की वाहन जांच से मचा हड़कंप

एमवीआई की वाहन जांच से मचा हड़कंप

कई वाहन चालकों के कटे चालान, कुछ भागे सिमरी बख्तियारपुर. रविवार को सिमरी बख्तियारपुर नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत नवनिर्माणधीन एनएच बायपास भौंरा के समीप सहायक मोटर यान निरीक्षक बृजमोहन पटवारी द्वारा चलाये गये वाहन जांच अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वाहन जांच की भनक मिलते ही कई वाहन चालक घबरा गये और रास्ता बदलते या वाहन मोड़़ते नजर आये. इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गयी, जिसमें ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गयी. वहीं कई चालक मौके का फायदा उठाकर वाहन लेकर भागने में भी सफल रहे. इस वाहन जांच अभियान को लेकर स्थानीय लोगों में दिनभर चर्चा बनी रही. कुछ लोगों ने विभागीय कार्रवाई को जरूरी और सराहनीय बताया, वहीं कुछ ने मनमानी और पक्षपात का आरोप भी लगाया. वाहन जांच के दौरान एएमवीआई बृजमोहन पटवारी ने लोगों से अपील की कि वे सड़क पर चलते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें. उन्होंने कहा कि बिना कागजात, ओवरलोडिंग, बिना हेलमेट या सीटबेल्ट जैसी लापरवाहियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >