दहेज के कारण गर्भवती महिला की हत्या

दहेज के कारण गर्भवती महिला की हत्या

परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया आरोप सोनवर्षाराज. थाना क्षेत्र के जलसीमा गांव में सोमवार की रात दहेज के खातिर एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला की हत्या करने का एक मामला सामने आया है. मृतक महिला जलसीमा गांव निवासी मकसूदन राम की पत्नी सोनी देवी के शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया. घटना के बाद मृतका के पिता दिनेश राम ने एक आवेदन थाना में देकर उक्त गांव के ही मृतका के ससुर पुलूर राम, पति मकसूदन राम, देवर सुबोध राम, रूपेश राम, कंचन देवी, सास अनिता देवी, ननद रानी देवी व बाबुल राम पर दहेज के कारण बराबर प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है. थाना में दिये आवेदन के अनुसार पांच वर्ष पहले सोनी की शादी उक्त गांव के ही मकसूदन राम के साथ हुई थी. जिसमें एक चार साल का पुत्र भी है. शादी के कुछ दिन बाद से ही उसके ससुराल पक्ष वाले सास, ससुर, पति, देवर के द्वारा दहेज के कारण प्रताडित किया जाने लगा. जिससे मेरी पुत्री को अपने जीवन यापन करने के लिए भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. जिसे उपरोक्त सभी आरोपी ने मिलकर सोमवार की रात हत्या कर दी. घटना के बाद जहां गांव में मातमी सन्नाटा छा गया. वहीं परिजनों में कोहराम मच गया. जबकि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव ससुराल पक्ष वाले को सौंप दिया. घटना के बाबत थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया प्रसव पीड़ा से मौत होने की बात है. मामले में जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी. फाेटो – सहरसा 15 – मृतका.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >