रेल से संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर सांसद ने रेलमंत्री को सौंपा मांग पत्र

सांसद ने रेलमंत्री को सौंपा मांग पत्र

समस्याओं के निदान का मंत्री ने दिया आश्वासन सहरसा . मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र की महत्वपूर्ण रेल समस्याओं को लेकर स्थानीय सांसद दिनेश चंद्र यादव हमेशा मुखर रहे हैं. जिससे रेल, एनएच सड़क सहित अन्य क्षेत्रों में विकास हुआ है एवं हो रहा है. इस कड़ी में सांसद श्री यादव ने बुधवार को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से संसद भवन वैश्म में मिलकर विभिन्न रेल समस्याओं के निदान के लिए अनुरोध किया. उन्होंने ट्रेन संख्या 05585/05586 सहरसा लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन के संचालन को जारी रखते स्थायी करने, मुरलीगंज स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित कराने, 11 बजे रात्रि में पटना से पूर्णिया कोर्ट भाया सहरसा, मधेपुरा के लिए एक्सप्रेस ट्रेन चलाने एवं वैशाली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 15565/15566 का सिमरी बख्तियारपुर स्टेशन पर ठहराव कराने का पत्र देकर अनुरोध किया. रेलमंत्री ने इस समस्याओं के निदान का आश्वासन सांसद को दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >